प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- उड़ैयाडीह, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव में पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश करने गई राजस्व टीम के सामने दो पक्ष में जमकर मारपीट और ईंट पत्थर चले। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। विवाद बढ़ता देख मौके से राजस्व टीम में शामिल लोग चले गए। मारपीट के दौरान कुछ लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांधरपुर गांव निवासी शारदा प्रसाद पांडे एवं अवधेश के बीच जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा है। विवाद का निपटारा करने गई राजस्व टीम के सामने दोनों पक्ष में विवाद शुरू हुआ। महिलाएं और बच्चे वहां पर पहुंच गए। मारपीट शुरू हो गई। मारपीट देख मौके पर मौजूद राजस्वकर्मी वहां से खिसक लिए। इधर मौके पर मौजूद दरोगा कमलेश यादव के सामने दबंग मारपीट करते रहे। दोनों पक्ष ने थ...