पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 पर बरखेड़ा क्षेत्र के एक गाँव में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने के बाद महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुँची और बाल विवाह रुकवा दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं महिला कल्याण विभाग की सयुक्त टीम ने थाना बरखेड़ा के एक गांव में बाल विवाह की शिकायत मिलने पर जांच की। जांच करने पर सही पाया गया कि बालिका नाबालिग पाई गई। बालिका का बाल विवाह 30 अप्रैल को थाना बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ होना प्रस्तावित था। इससे पहले ही किसी व्यक्ति ने बाल विवाह की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 पर कर थी। संयुक्त जांच टीम ने बालिका के परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम- 2006 की जानकारी देते हुए सख्त हिदायत देते हुए बाल व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.