मिर्जापुर, मार्च 24 -- मिर्जापुर। पुलिस और मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को रैदानी कालोनी स्थित महर्षि दयानन्द बालिका इण्टर कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया है। लोगों को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जागरुक किया। टीम ने छात्राओं और विद्यालय के कर्मचारी समेत अन्य लोगों को नशे के गंभीर शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जीवन भर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे के विरुद्ध सहायता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी बताया। जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विद्यालय में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से नशे के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया। उत्कृष्ट प्र...