रामगढ़, मार्च 10 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग प्रक्षेत्र की झारखंड उत्खनन परियोजना अंतर्गत डेम कॉलोनी के पूर्व में मंगलवार को वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस के सहयोग से सीसीएल प्रबंधन ने एक अवैध कोयला खदान को डोजरिंग कर बंद कराया। इस संबंध में परियोजना के पीओ एमके पांडेय ने बताया कि रात के अंधेरे में कुछ कोयला चोर अवैध कोयला खनन कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस के सहयोग से अवैध कोयला मुहाने की डोजरिंग कर बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध कोयला खनन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मौके पर वेस्ट बोकारो ओपी के सअनि राजेश राय, परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ईश्वरी उरांव, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह, चतुर प्रसाद सहित पुलिस और होम गार्ड के कई अन्य जवान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.