देहरादून, मार्च 13 -- ऋषिकेश। प्रशासन ने पुलिस और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि में किचन को भी चेक किया गया। अचानक हुई कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप की स्थिति दिखी। वहीं, प्रशासनिक टीम ने सड़कों के किनारे रेस्टोरेंट व होटल के बाहर अस्थाई अतिक्रमण को भी नगर निगम के माध्यम से हटा दिया। यह कार्रवाई एसडीएम योगेश मेहरा और सीओ नीरज सेमवाल की अगुवाई में चली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...