बागेश्वर, मार्च 14 -- सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस व परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जनपद में जनजागरुकता रैली निकाली। तहसील परिसर गेट से पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्कूल के बच्चों व पुलिस ने भाग लेकर आमजनमास को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया। वाहन चालकों को हेलमेट दिए। वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने व सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन ना चलाने, रैस ड्राईविंग न करने व यातायात के नियमों का पालन करने को कहा गया। इस मौके पर एआरटीओ अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यातायात मनीष शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अनिल उपाध्याय व स्कूल के अध्यापक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.