चतरा, अप्रैल 10 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। लावालौंग थाना के नये थाना प्रभारी चंदन कुमार ने योगदान देने के बाद कहा कि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों से अपील की कि किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं पत्रकारों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया और सहयोग का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए क्षेत्र में ...