लातेहार, मई 16 -- लातेहार,प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के कैमा गांव में गत 5 मार्च को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प मामले में कैमा गांव निवासी राजीव उर्फ राजू उरांव को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि छापामारी कर राजू उरांव की गिरफ्तारी चंदवा थाना क्षेत्र से की गई है। इस घटना मे शामिल राजू की पहली गिरफ्तारी है,अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। क्या है मामला: ओरिएंटल नामक कंपनी द्वारा कोयला खनन के लिए कैमा समेत कई गांव मे जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। घटना से एक माह पूर्व कंपनी द्वारा कोयला के लिए कैमा गांव मे ड्रोन से सर्वे किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- सिपाही से मारपीट में तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापे इसी दौरान ग्रामीणो ने कंपनी के लोगो से ड्रोन क...