पुलिस और कारोबारी में विवाद का वीडियो वायरल
पटना, जून 23 -- पुलिस और कारोबारी के बीच विवाद का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग मंडी का बताया जाता है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में पुलिसकर्मी व कारोबारी के बीच तनातनी हो रहा है। डीएसपी राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच की गयी। दरअसल रविवार की रात किसी मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गयी थी। जिसके बाद आलमगंज थाने की पुलिस और 112 की गाड़ी गणतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुलजारबाग मंडी के पास बीच सड़क पर एक ट्रक खड़ा कर अनलोड किया जा था। ट्रक के बगल से पुलिस जिप्सी निकल गई पर बोलेरो नहीं निकाल रही थी। जिसपर पुलिसकर्मी ने ट्रक को साइड करने के लिए कहा। पर कारोबारी ने बात नहीं मानी। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई है। मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.