मुंगेर, फरवरी 14 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। जिले में अवैध हथियारों के निर्माण के खिलाफ मुंगेर पुलिस और एसटीएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शामपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़िया पहाड़ स्थित जंगल में चल रही एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। इस छापेमारी में एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जबकि अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर उसके पांच अन्य साथी भागने में सफल रहे। मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैय्यद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि कुल्हाड़िया पहाड़ के दुर्गम जंगली इलाके में कुछ अपराधी अवैध रूप से हथियारों का निर्माण कर रहे हैं। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हवेली खड़गपुर अनिल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस टीम में शामपुर थानाध्यक्ष, जिला आसूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.