पुलिस और एसएसबी ने पिकअप पर लदा 34 बोरी कद्दू का बीज पकड़ा
महाराजगंज, अगस्त 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के नेपाल बार्डर के नजदीक से तस्करी की कद्दू बीज लदी एक पिकअप को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। टीम ने मौके से एक शख्स को भी पकड़ा है। बरामद पिकअप सहित कद्दू बीज और पकड़े गए शख्स आगे की कार्रवाई के लिए निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।बार्डर के शीतलापुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सूरज तिवारी ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में अपराध रोकने को लेकर गश्त किया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप पर कद्दू का बीज लदा है। इसे कुछ लोग अवैध तरीके से तस्करी करने के फिराक में है। उसके बाद इस सूचना के आधार पर झुलनीपुर बार्डर पर तैनात एसएसबी जवानों को साथ लेकर झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग स्थित अमडी पुल के पास घेराबंदी कर कद्दू लदी पिकअप को बरामद कर लिया गया। पिकअप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.