महाराजगंज, सितम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर चौकी पुलिस तथा पथलहवा एसएसबी की संयुक्त टीम ने बार्डर पर दो कार्टून में रखे 47 पैकेट में कुल 470 पीस हुक्का मसाला पकड़ा है। इस दौरान तस्कर भाग निकले।बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस और एसएसबी की टीम बॉर्डर रोड गश्त पर थी। इस दौरान नेपाल सीमा के पिलर संख्या 498 के करीब कुछ लोग सिर पर बोरी रखकर नेपाल के जाने के फिराक में थे। टीम को नजदीक आते देख तस्कर बोरी को खेत में फेंक कर नेपाल की तरफ भाग निकले। बोरी की तलाशी लेने पर 47 पैकेट कुल 470 पीस हुक्का मसाला मिंट फ्लेवर बरामद किया गया। टीम ने इस मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए कस्टम निचलौल को सुपुर्द कर दिया है। इस मौके पर एसएसबी के उपनिरीक्षक अमित कुमार, प्रकाश सिंह, राजू सिंह, शुभम वर्मा, आ...