लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- मोहम्मदी/पालचक, संवादददाता। क्षेत्र में त्यौहार सकुशल संपन्न कराने को लेकर डीएम के निर्देश पर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए 1000 लीटर से अधिक लहन और 50 लीटर शराब को नष्ट कराया है। संयुक्त से चलाए गए अभियान में गांव बौधी, पालचक, टेगुन खुर्रम नगर समेत आधा दर्जन गांवों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए तैयार की गई लहन और भट्ठियों को नष्ट किया गया है। वहीं तैयार शराब को भी फेंका गया है। कार्रवाई की भनक लगते ही धंधे में शामिल लोग भागने में सफल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.