बक्सर, मार्च 12 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस ऑफिस में गुरुवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस कप्तान ने रमजान के अंतिम जुम्मा और ईद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। कप्तान ने बारी-बारी से सभी थानों के काम-काज की समीक्षा की। काम में कोताही बरतने वाले पुलिस अफसरों को फटकार भी लगाई। उन्होंने मुकदमों के त्वरित व निष्पक्ष निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि रात्रि गश्ती पर विशेष ध्यान रहे। शराबबंदी को लेकर सीमावर्ती इलाकों के थानेदारों को विशेष रूप से चौकस रहने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...