पुलिस ऑफिस में तैनात अर्दली की बीमारी से मौत
बदायूं, मई 22 -- जिले में करीब 15 वर्षों से पुलिस विभाग में तैनात अर्दली महेंद्र पाल सिंह पुत्र मूलचंद की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र पाल सिंह मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव जल्लापुर के रहने वाले थे और सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के सी-6 क्वार्टर में परिवार के साथ रह रहे थे। वह पुलिस ऑफिस में अर्दली के पद पर तैनात थे। पिछले काफी समय से महेंद्र पाल की तबीयत खराब चल रही थी और परिवार के लोग उनका अलग-अलग स्थानों पर इलाज करा रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- जिला कारागार में बंदी की हार्टअटैक से मौत देर रात अचानक हालत ज्यादा बिगड़ने पर महेंद्र पाल सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.