कानपुर, मई 12 -- कानपुर। पुलिस ऑफिस के पीछे मंगलवार दोपहर को एक महिला ने टॉवर पर चढ़ गई तो पुलिस वालों के हाथ-पांव फूल गए। महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर हड़कंप मच गया। महिला ने जेल में बंद पति राकेश को छुड़ाने के लिए यह ड्रामा किया। आरोपी राकेश सिंह निहार पास्को एक्ट के मुकदमे में जेल में है। 11 नवंबर 2025 को सचेंडी पुलिस ने उसे जेल भेजा था। पत्नी नंदिनी बोली पहले पति को जेल से लाओ तभी उतरेंगे टावर से। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एसीपी महिला को उतारने का प्रयास करते रहे। काफी समझाने के बाद महिला टॉवर से नीचे उतरी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...