पुलिस-एसएसबी ने की संयुक्त गश्त
पिथौरागढ़, जुलाई 23 -- पिथौरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से अस्कोट पुलिस और एसएसबी जवानों ने संयुक्त गश्त अभियान चलाया। एसएचओ अस्कोट रविन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख आवाजाही मार्गों और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- सीमा क्षेत्र में एसएसबी व पुलिस की संयुक्त गश्ती, तस्करी व अवैध गतिविधियों पर नजर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.