साहिबगंज, अप्रैल 7 -- राजमहल, प्रतिनिधि। नपं क्षेत्र के मटियाल स्थित स्टेडियम में मंगलवार को पत्रकार एकादश व पुलिस एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। ​पत्रकारों की टीम को 4 विकेट से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। ​मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीओ सदानंद महतो ने पिच पर जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में मुजाहिद के 39 बॉल में 4 चौके छह छक्के के साथ 62 रन की शानदार पारी की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पुलिस एकादश की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर पत्रकार एकादश की टीम को पराजित किया। पुलिस एकादश के मनीष ने 24 गेंद में 2 चौके व 8 छक्के के साथ 65 रनों की नॉट आउट तूफानी पार...