रांची, जनवरी 27 -- तोरपा, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक मैदान में बीडीओ एकादश बनाम पुलिस एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैत्रीपूर्ण मुकाबला अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय और खेल भावना को बढावा देने के उदेश्य से आयोजित किया गया। बीडीओ एकादश टीम की कप्तानी प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा व पुलिस एकादश टीम की कप्तानी थाना प्रभारी मुकेश यादव ने की। मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस एकादश की टीम ने निर्धारित बारह ओवर में नौ विकेट पर 104 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कर्रा थाना प्रभारी मुकेश हेम्ब्रम ने सबसे अधिक 24 रन बनाये। सागर 23 व आकाश ने 17 रनों का योगदान दिया। विवेक तीन, जेम्स, मिश्रा व मनीष ने दो दो विकेट लिये। जवाबी पारी खेलने उतरी बीडीओ एकादश की टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.