फिरोजाबाद, मार्च 14 -- पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा रेंज शैलेश पांडेय शुक्रवार को फिरोजाबाद पहुंचे। दो दिवसीय दौरे के तहत पहले दिन उन्होंने पुलिस की व्यवस्थाएं चेक कीं। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को शासन के निर्देशों के तहत पूरी तैयारियों को परखा। पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि आगामी त्योहार ईद, नवरात्रि तथा रामनवमी को लेकर पूरे मंडल में पुलिस प्रशासन सतर्क है। त्योहारों को लेकर शासन के निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसके अनुसार पुलिस ने तैयारी की है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सभी इंतजाम किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। पुलिस उप महानिरीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं, शहरी, ग्रामीण क्षेत्र के एक-एक थानों, पुलिस लाइन में नवीनीकृत आदर्श बैरक, पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.