मऊ, दिसम्बर 15 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सवि रत्न गौतम ने सोमवार को जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने प्लेटफार्मों का भी गहनता के साथ निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश जारी किया। पुलिस उपाधीक्षक ने सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार और थाना कार्यालय के अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। पाई गई कमियों को तुरंत दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन पर बने यात्रीहाल का भी निरीक्षण किया और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा भी किए। पुलिस उपाधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए साक्ष्य संकलित कर गुण-दोष के आधार पर उनके निस्तारण के निर्देश दिया। थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी रखने और ट्रेन में पत्थरबाजी और रेलवे ट्रैक अवरोध की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.