अमरोहा, जून 10 -- बछरायूं, संवाददाता। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 18 वर्षीय एक युवक मंगलवार सुबह गांव में ही लगे 125 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के बीच भी हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। पीआरवी मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने समझा बुझाकर युवक को सकुशल नीचे उतार लिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव ढ्यौटी निवासी 18 वर्षीय लवकुश पुत्र विशंभर सिंह को सोमवार को मंडी धनौरा क्षेत्र से गायब हुई एक युवती की बावत जानकारी के लिए शेरपुर पुलिस चौकी पर पूछताछ को ले जाया गया था। यह भी पढ़ें- मोहब्बत की खातिर वीरू बना युवक, 150 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा देर शाम पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था लेकिन मंगलवार सुबह फिर से उसे चौकी पर बुलाया गया...