पुलिस इकाइयों में वृहद रूप से चला स्वच्छता अभियान
हमीरपुर, मई 3 -- हमीरपुर। एसपी के निर्देश के बाद रविवार को सभी पुलिस इकाइयों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय की समस्त शाखाओं तथा जनपद के सभी थानों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यस्थलों पर श्रमदान करते हुए व्यापक स्तर पर सफाई की गई। कार्यालयों के अंदर एवं बाहर जमे कचरे को हटाया गया। पुराने एवं अनुपयोगी अभिलेखों का उचित निस्तारण किया गया तथा परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने को विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही भवनों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था की जांच तथा परिसर में मौजूद झाड़ियों एवं गंदगी को हटाकर वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने को श्रमदान किया गया। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्ष एवं प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों में नियुक्त पुलिस बल के साथ मिलकर श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.