नई दिल्ली, मार्च 30 -- बेंगलुरु में लेडी डॉन के नाम से मशहूर राउडी शीटर ने पुलिस अधिकारी पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगाए हैं। साथ ही दावा किया है कि जब उसने शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही कहा कि बड़े अधिकारियों ने उसे इस मामले पर ज्यादा जोर नहीं देने के लिए कहा। खबर है कि चैट के स्क्रीनशॉट्स समेत कई सबूत आला अधिकारियों को सौंपे जा चुके हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कमिश्नर कार्यालय के बाहर पहुंची गौड़ा ने आरोप लगाए कि इंस्पेक्टर पोपन्ना उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। बयान में आरोप लगाए गए हैं कि पुलिस अधिकारी ने उसे अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजे हैं, जिनमें 'आई लव यू' जैसी बातें शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, राउडी शीटर यश्वनी गौड़ा ने पुलिस के आला अधिकारियों के पास शिकायत और चैट के रिकॉर्ड दिए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.