रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में झारखंड पुलिस आवास निगम लिमिटेड (जेपीएचसीएल) में मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर जय प्रकाश सिंह की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस और जेपी सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। सुनील कुमार महतो ने जनहित याचिका दायर कर उनकी नियुक्ति को चुनौती दी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुख्य अभियंता का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नहीं हुआ और नियुक्ति नियमों के विपरीत की गई। यह भी कहा गया है कि उन पर भ्रष्टाचार, अनियमितता और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप पहले से लगे हुए हैं, जो उन्हें इस पद के लिए अयोग्य बनाते हैं। याचिका में दावा किया गया है कि पद के लिए दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.