पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा ड्यूटी से गायब मिलीं एसआई निलंबित
गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में महिला उपनिरीक्षक (एसआई) चंदा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान वह अपनी निर्धारित ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गई थीं, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कार्रवाई की। परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया था, जिसमें महिलासुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। निरीक्षण के दौरान एसआई चंदा कुमारी ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं मिलीं। मामले की जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा: दोनों पालियों में 846 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा यह भी पढ़ें- पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.