पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: पुलिस के रडार पर 90 नकल माफिया, गतिविधियों पर नजर
बागपत, जून 1 -- बागपत। पुलिस-प्रशासन आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे है। सुरक्षा की दृष्टि से जनपद को चार जोन व 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जोनल व सेक्टर अधिकारी के साथ आर्म्स गार्ड तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं 90 नकल माफिया पुलिस के रड़ार पर है, जिनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर एक इंस्पेक्टर, दारोगा व हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। थाना प्रभारी के अलावा सीओ की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक सीओ दो से तीन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। वहीं, 90 नकल माफिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.