कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। नयागंज, नौबस्ता व ट्रांसपोर्ट नगर में चोरियों से परेशान व्यापारी शनिवार को पुलिस आयुक्त से मिले। चोरियों का खुलासा करने व बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग व्यापारियों ने की। इस बाबत पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल को ज्ञापन भी दिया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि ताबड़तोड़ चोरियों से डर का माहौल है। होली के कारण बाजार लगातार बंद हैं, ऐसे में सुरक्षा बढ़ाने की भी जरूरत है। सज्जन गुप्ता, रोशन गुप्ता, आशीष मिश्र, केके गुप्ता, अशोक शुक्ल, अब्दुल वहीद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...