गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने गुरुवार को सिहानी गेट थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, शस्त्रागार की स्थिति और अपराध नियंत्रण से जुड़े रजिस्टरों की बारीकी से जांच की। साथ ही थाने में आने वाली जनता की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...