पुलिस आयुक्त ने खुद फोटोकॉपी की दुकान में संचालित जुए के अड्डे पर की छापेमारी
प्रयागराज, अगस्त 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस में आंबेडकर चौराहे के पास एक फोटोकॉपी की दुकान में संचालित अवैध जुआ के अड्डे का खुलासा हुआ। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने मंगलवार को छापेमारी कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से दो सेट ताश, फड़ से 1.25 लाख रुपये, तलाशी में 63 हजार रुपये और 16 मोबाइल बरामद किए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णानंद यादव, उपेंद्र मणि त्रिपाठी, सुमित पाल, पवन गुप्ता, दीपक पाल, सर्वेश गुप्ता, फुरखान अहमद, मोहम्मद आदिल, नौशाद, मोहम्मद बादशाह, अदनान अहमद और अनिल सिंह शामिल हैं। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई पहले भी जुआ अधिनियम और अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि फोटोकॉपी की दुकान पर जुआ संचालित होने की शिकायत मिली थी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.