कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की अध्यक्षता में उद्यमियों के साथ समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस, प्रशासन एवं उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। उद्यमियों ने यातायात, अतिक्रमण और ट्रकों की अवैध आवाजाही से जुड़ी समस्याएं उठाईं। बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रमुख चौराहों पर ऑटो, ई-रिक्शा न खड़े करने का सुझाव दिया। फजलगंज क्षेत्र में सड़कों पर बसों को खड़े होने से रोकने का मुद्दा उठा। विशेष रूप से बड़ा चौराहा और विजय नगर चौराहा पर व्यवस्था बेहतर करने की बात कही। साथ ही पार्कों में अवैध कब्जों पर चिंता जताई। उद्यमियों ने कहा कि किसी भी औद्योगिक दुर्घटना में फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई बिना पुलिस आयुक्त की ...