हरिद्वार, फरवरी 26 -- थाना सिडकुल पुलिस की ओर से चलाए जा रहे पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत रोशनाबाद स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स नर्सिंग हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा संबंधी विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्पलाइन, पोक्सो अधिनियम, साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के सामान्य उपाय और सतर्कता बरतने के सुझाव भी दिए। पुलिस टीम ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस हर समय सहायता और सुरक्षा के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.