पुलिस अभिरक्षा से साइबर ठगी का आरोपी फरार
देवघर, जून 5 -- देवघर, प्रतिनिधि 4.47 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के बाद हरियाणा साइबर सेल और मोहनपुर पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी थी। जानकारी के अनुसार हरियाणा के रेवाड़ी साइबर सेल टीम पिछले दो दिनों से देवघर में कैंप कर रही है। साइबर ठगी मामले में मिले तकनीकी साक्ष्य और लोकेशन के आधार पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। यह भी पढ़ें- महगामा के एएसआई से मोबाइल चोरी करने वाला युवक धराया, जेल उसी क्रम में शुक्रवार सुबह रिखिया थाना क्षेत्र के चितकाठ गांव में छापेमारी कर विकास भंडारी नामक युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान विकास भंडारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.