पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे दुष्कर्म व हत्या दो अभियुक्त फायरिंग में हुए घायल
संतकबीरनगर, जुलाई 1 -- संतकबीरनगर, राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर जिले के थाना बेलहर कला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने रात में गिरफ्तार कर लिया। दोनों को साक्ष्य बरामदगी के लिए भोर में जंगल बेलहर लाया गया। वहां से दोनों आरोपी भागने लगे। चेतावनी देने पर भी न रुकने पर पुलिस की फायरिंग में दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली。मामले का इतिहास थाना बेलहरकला पर एक महिला ने 28 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। कहा था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को लगभग 15 दिन पहले कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर लेकर चला गया था। तीन दिन पूर्व वापस घर छोड़ गया था। दो बजे रात्रि को अपनी पुत्री को बिस्तर पर देखने गयी तो व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.