जहानाबाद, अप्रैल 4 -- काको , निज संवाददाता। काको थाना पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुछ दिन पूर्व जेल भेजे जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर काको बाजार से फरार हो गया था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी करण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसे शराब तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार कर काको मंडल कारा भेजा जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने हथकड़ी सरका कर पुलिस को चकमा दिया और चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। काको थाना में आरोपी के खिलाफ फरारी का मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया और उसकी तलाश तेज कर दी गई। तकनीकी साक्ष्य व लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.