पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश को भेजा जेल
पीलीभीत, जून 14 -- बीसलपुर। पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए चोरी के शातिर बदमाश को पुलिस ने चार दिन के बाद गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस चार दिनों से शातिर बदमाश की तलाश में दबिशें दे रही थीं। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सुल्तान पुत्र इरफान शांतिर बदमाश है। जिस पर चोरी व मारपीट के पहले से ही आठ मुकदमे दर्ज हैं। तीन दिन पूर्व मोहल्ला पटेल नगर निवासी राकेश कुमार के घर से दो मोबाइल व एक बैट्री चोरी की थी। जिसकी फुटेज सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने चोरी करने के आरोपी सुल्तान को पकड़ लिया और उसके कब्जे से चोरी किए गए माल को बरामद कर लिया। पुलिस ने जेल भेजने से पहले उसका सरकारी अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। अस्पताल से बाहर आते समय कोतवाली में तैनात कांस्टेवल प्रवल प्रताप सिंह एवं भानू की अभिरक्षा से सातिर बदमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.