गोपालगंज, मार्च 23 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के सदर प्रखंड के दियारा इलाके में बालू के अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तार खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक के जादोपुर थाना परिसर से फरार होने के बाद पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक फरार खनन निरीक्षक का सुराग नहीं मिल सका है। लेकिन, जिस गाड़ी से वह फरार हुआ था, उस गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के फतहा गांव का एक चालक उक्त गाड़ी चलाता था। मामले की जांच व आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जब पुलिस टीम गंभीरता से जुटी तो यह सफलता हाथ लगी। पुलिस ने बताया कि जिस गाड़ी से खनन निरीक्षक चलता था, वह जिले के फुलवरिया की रहने वाली एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि फतहा गांव का रहने वाला चालक ही उस गाड़ी को चलाता था। पुलिस गाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.