हरिद्वार, मार्च 25 -- सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत के दौरान हुई आरोपी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। हालांकि, पुलिस ने एहतियातन हृदय का सैंपल सुरक्षित रखकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेज दिया है। एसीजेएम न्यायालय में विभिन्न मामलों में फर्जी तरीके से जमानत के लिए शपथ पत्र दाखिल करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को उज्जवल सिंह, नरेंद्र, कमलेश और नरेश को हिरासत में लिया था। देर रात होने के कारण उन्हें अदालत में पेश नहीं किया जा सका। मंगलवार सुबह पुलिस चारों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए रोशनाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। इसी दौरान 47 वर्षीय नरेश पुत्र चंद्रभान निवासी रावली महदूद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसने पहले पेट दर्द और फिर सीने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.