देहरादून, अप्रैल 6 -- श्रीनगर। चमोली जिले के बलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में परिजन श्रीनगर कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने हरियाणा पुलिस पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। रविवार को 65 वर्षीय बलवंत सिंह की पुलिस अभिरक्षा में संदिग्ध मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस प्रताड़ना के चलते बलवंत सिंह की मौत हुई है। परिजनों ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे शव को नहीं ले जाएंगे। इस बीच रोहतक (हरियाणा) पुलिस के अधिकारी भी श्रीनगर कोतवाली पहुंचे हैं और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.