रुडकी, दिसम्बर 24 -- रुड़की जेल से बुधवार सुबह लक्सर कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर जा रहे गैंगस्टर विनय त्यागी को बाइक सवार दो हमलावरों ने फ्लाईओवर पर गोली मार दी। गोली लगने से गैंगस्टर त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। हमलावरों की तलाश में पुलिस पूरे जिले में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। मेरठ के जागृति विहार निवासी गैंगस्टर विनय त्यागी पिछले 12 दिन से रुड़की जेल में बंद था। उसे 12 दिसंबर को देहरादून से रुड़की जेल लाया गया। लक्सर कोर्ट में उसके खिलाफ कार और ज्वेलरी की लूट का एक मामला है। इसमें बुधवार को उसकी वी वारंट पर पेशी होनी थी। इसके लिए चार पुलिसकर्मी एक गाड़ी से विनय त्यागी को लक्सर कोर्ट में लेकर आ रहे थे। लक्सर में फ्लाईओवर पर दोपहर के समय जाम लगा था। पुलिस की गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.