आगरा, मई 23 -- धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में गिरफ्तार यश खिरवार की पुलिस अभिरक्षा में कथित मारपीट का मामला पुलिस के लिए मुश्किल बन गया है। सीजेएम शारिब अली ने पुलिस आयुक्त को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि प्रकरण से जुड़े सभी अभिलेख, आपत्तियों और आरोपों का पुनः परीक्षण किया जाए। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से अनियमितता, कदाचार या विधि विरुद्ध कार्रवाई प्रथम दृष्टया सामने आती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। थाना सिकंदरा पुलिस ने आरोपित को आठ फरवरी 2026 को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया था। आरोपित का कहना है कि उसे छह फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया गया था और पुलिस अभिरक्षा में उसके साथ मारपीट की गई। अधिवक्ता प्रवेश सोलंकी और शुभम गुप्ता ने आरोपित के शरीर पर चोट के निशान ...