अररिया, अप्रैल 2 -- पलासी (ए.सं)। मंगलवार की रात पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी मड़र भाग गांव से आधा दर्जन कफ सिरप के साथ गिरफ्तार आरोपी ने बुधवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अभिरक्षा से फरार नकीब उर्फ बंटी डेहटी मड़र भाग गांव का रहने वाला है। पुलिस उसकी खोज कर रही है। पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डेहटी मड़र भाग गांव का नकीब उर्फ बंटी अपने घर पर कोडीनयुक्त कफ सिरप का अवैध कारोबार करता है। सूचना पर पुलिस डेहटी मड़र भाग वार्ड नंबर 11 पहुंची। यहां पुलिस टीम ने बंटी के घर के चौकी के नीचे से से कार्टून में रखे छह पीस कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने धंधेबाज नकीब उर्फ बंटी को भी पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लेकिन बुधवार सुबह हाजत से शौचालय ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.