निज संवाददाता, जुलाई 1 -- भरत तिवारी एनकाउंटर केस: बिहार में भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी की तेरहवीं मंगलवार को थी। बेटे की तेरहवीं पर गमजदा मां ने सवाल उठाए हैं कि अब तक इस मामले में पुलिसवालों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? भरत भूषण तिवारी की मां ने यह भी कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं है। भरत की मां आशा देवी ने कहा कि आज मेरे बेटे की तेरहवीं है, लेकिन हत्या के आरोपित पुलिस अफसरों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस मेरे बेटे की हत्या के केस में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हमें सीएम और उनकी पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं है, अब सिर्फ कोर्ट से ही न्याय की उम्मीद है।भोजपुर एसपी राज को हटाया जाए - भरत के पिता भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी ने कहा कि कहा जा रहा है कि जांच के बाद न्याय म...