मुरादाबाद, मार्च 17 -- ईदगाहों का पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की रणनीति तैयार की। नगर की सभी तीन ईदगाह का प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने निरीक्षण किया। जबकि बुढ़नपुर में आठ गांव मलकपुर सेमली ,बुढ़नपुर, अदलपुर ,सलारपुर आदि के मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करते हैं । यहां सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत करने के लिए प्रधान अयूब चौधरी के साथ पुलिस अधिकारियों ने ईदगाह का निरीक्षण कर सभी रास्ते भी देखे। यहां बता दे की ईद उल फितर का त्यौहार चांद देख कर शुक्रवार या फिर शनिवार को मनाए जाने की संभावना है, इसी वजह से प्रशासन में ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...