धनबाद, सितम्बर 20 -- समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में शनिवार को पुलिस अफसरों की विधि विज्ञान के विभिन्न विषयों से संबंधित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। एसएसपी प्रभात कुमार ने दीप जला कर शिविर का उद्घाटन किया। मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय, डीएसपी साइबर प्रदीप कुमार साव, डीएसपी मुख्यालय एक कुमार विनोद सहित अन्य उपस्थित थे। शिविर में रक्षा मंत्रालय के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अंकित कुमार और प्रशिक्षक सुयश भारती अफसरों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। विशेषज्ञों ने पुलिस अफसरों को डिजिटल फॉरेंसिक, डिजिटल साक्ष्य तथा वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- साइबर अपराध रोकने को जिले की पुलिस ने तैयार की साइबर फौज अफसर को आधुनिक अपराध अनुसंधा...