पलामू, अप्रैल 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई गांव के पास अमानत नदी के पास शुक्रवार की शाम में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान घायल हो गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। मुठभेड़ तरहसी थाना क्षेत्र के जमुना गांव में हुई है। फैज खान, के खिलाफ मेदिनीनगर के बस स्टैंड में झामुमो नेता की हत्या मामले में गवाही देने वाले बैग कारोबारी की हत्या करने का आरोप है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गुरुवार की रात में निजी बस स्टैंड स्थित नगरपालिका के शताब्दी मार्केट में एक बैग कारोबारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच...