पुलिस अपराधी बन जाए वही कलयुग है: अखिलेश
लखनऊ, जून 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जिस युग में पुलिस ही अपराधी बन जाए वही कलयुग है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिसिया ज्यादतियों को देखकर जो सख्त टिप्पणी की है, उससे भाजपा सरकार को शासन करने का कोई अधिकार नहीं बचता है।उन्होंने कहा कि भाजपा राज में पुलिस भाजपा के भ्रष्टाचार की 'भ्रष्टपुतली' बनकर सियासी फायदे के लिए कानून अपने हाथ में ले रही है। भाजपा किसी की सगी नहीं है और संविधान सदैव रहेगा, ये भाजपाई तो अंतिम दौर में हैं। भाजपाई निश्चित रूप से जा रहे हैं और फिर कभी लौटकर नहीं आएंगे। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उसे कानून और संविधान की कोई परवाह नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.