पुलिस अपराधियों के बजाय निर्दोष लोगों पर गोली चला रही : सांसद
मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कलेक्ट्रेट में सोमवार को जगतवीर राय न्याय दो संघर्ष मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन किया। लालबाबू सहनी के नेतृत्व में सदस्यों ने एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय जगतवीर राय जैसे निर्दोष लोगों पर गोली चला रही है। अब नेताओं के भरोसे कोई आंदोलन नहीं होगा, लोगों को खुद सड़क पर उतरना पड़ेगा। पुलिस प्रशाससन जल्द न्याय करे, नहीं तो चक्का जामकर आंदोलन किया जायेगा। बताया कि जल्द राज्यपाल से एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर न्याय की मांग करेगा।
पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव का बयान पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि जगतवीर राय हत्याकांड को रफा-दफा करने की साजिश की जा रही है। अब आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। जनता स्वयं आंदोलन के माध्यम से प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.