महोबा, अप्रैल 8 -- अजनर, संवाददाता। शराब ठेका के पास से युवक को चौकी पुलिस पकड़ ले गई। बाद में युवक रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने से परेशान परिजनों ने चौकी पुलिस पर बेटा के साथ मारपीट करने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायती पत्र देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। थाना क्षेत्र के गांव पठारी निवासी सोहन लाल सेन ने पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को दिए शिकायती पत्र में बातया कि 7 अप्रैल को लगभग तीन बजे उसका बेटा लक्ष्मीनारायण सेन खमा गांव में शराब ठेका के पास था। खमा चौकी पुलिस उसे पकड़कर चौकी ले गई जहां मारपीट की गई। बाद में बेटा चौकी से गायब हो गया। खोजबीन करने के बाद भी बेटा का कोई सुराग नहीं लग रहा है। चौकी पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। चौकी प्रभारी उल्टा बेटा को चौकी लाने की बात कहकर धमकी दे र...