बस्ती, जून 19 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने जिले के तीन थानों और दो चौकियों के प्रभारी बदल दिए हैं। पुलिस कार्यालय के अनुसार एसपी व जनपदीय स्थापना बोर्ड ने चार इंस्पेक्टर व पांच दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। स्थानांतरण लिस्ट के अनुसार हर्रैया के थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर तहसीलदार सिंह को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया है। वहीं पीआरओ एसपी इंस्पेक्टर संजय कुमार को हर्रैया थाने का प्रभारी बनाया है। यूपी 112 के प्रभारी रहे निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह को एसएचओ छावनी बनाया गया है।पुलिस लाइन से निरीक्षक बृजानन्द सिंह को प्रभारी यूपी 112 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छावनी के थानेदार चंदन को रुधौली थाने एसओ बनाया गया...